फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरत: कालेधन की घोषणा के बाद बोर्ड लगा बिल्डर कर रहा प्रचार

Thu, 06 Oct 2016 02:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
Builder in Surat
विज्ञापन
आईडीएस के तहत देश में 71 हजार करोड़ से ज्यादा कालेधन का खुलासा हुआ है। सरकार ने ज्यादा से ज्यादा कालेधन का खुलासा हो इसके लिए आय उजागर करने वालों की जानकारी का खुलासा न करने की  खुद ही शर्त लगायी थी।
विज्ञापन


इसका लाभ भी दिखा और लोगों ने बढ़-चढ़कर इसका लाभ उठाया। लेकिन सूरत के एक बिल्डर ने वो कर दिखाया जो औरों के लिए ‌मिसाल से कम नहीं है।

वो खुद ही सबके सामने अपने तर्क के साथ सामने आ गए हैं, वो भी बाकायदा बोर्ड लगाकर। 
विज्ञापन

बोर्ड लगाकर दे रहे जानकारी

Board diplaying Black money disclosure
टीवी चैनल सीएनबीसी आवाज के अनुसार उन्‍होंने अपने प्रोजेक्ट के बाहर एक बोर्ड लगाया है। इस बोर्ड में लिखा गया है कि आईडीसी-2016 के अधीन इस  प्रोजेक्ट की घोषणा की गई है। यानि पहले तो इसमें काला धन लगा था जो अब सफेद हो चुका है।

बिल्डर शंकरभाई शाह का मानना है कि उन्होंने 6 करोड़ रुपये का खुलासा किया है तो सीना ठोककर कहने में क्या हर्ज है।

उन्होंने कहा कि खुलासा कर ही दिया तो फिर डरना क्या और क्या पता उनको देखकर कई लोगों को प्रेरणा मिल जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें