फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST लागू होने के बाद आपकी जेब पर पड़ेगा डाका, जानिए कैसे

Thu, 13 Apr 2017 03:17 PM IST
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल
विज्ञापन
जीएसटी ‌‌ब‌िल
विज्ञापन
वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) के लागू हो जाने के बाद अगर आपने यह सोचा है कि महंगाई कम हो जाएगी तो इस गलतफहमी में न रहें। 1 जुलाई को जीएसटी के लागू हो जाने के बाद से सर्विस टैक्स दर में बढ़ोतरी हो जाएगी, जिससे होटल में खाना, मूवी देखना, यात्रा करना, कोरियर आदि काफी महंगा हो जाएगा। 
विज्ञापन


15 से 18 फीसदी हो जाएगा सर्विस टैक्स

वित्त मंत्रालय में रेवेन्यु सेक्रेट्री हसमुख अदिया ने एक समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि जीएसटी के लागू हो जाने के बाद सर्विस टैक्स की मौजूदा दर में तीन फीसदी की बढ़ोतरी हो जाएगी, जिसका मतलब यह है कि सर्विस टैक्स 18 फीसदी हो जाएगा। 
विज्ञापन

इनमें मिलेगी राहत

हसमुख अधिया
हालांकि अदिया ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को सर्विस टैक्स के दायरे से बाहर रखा जाएगा। अदिया ने कहा कि सरकार जीएसटी काउंसिल में इन मुद्दों को रखेगी और काउंसिल जो भी फैसला लेगी, उसको लागू किया जाएगा।

अभी सर्विस सेक्टर में 14 फीसदी टैक्स और दो सेस लगते हैं। जीएसटी लागू होने के बाद स्वच्छ भारत सेस व कृषि कल्याण सेस हटने की उम्मीद है, क्योंकि सरकार सभी तरह के सेस खत्म करने जा रही है। 

20 लाख तक की सालाना कृषि आय वाले इन किसानों पर नहीं लगेगा जीएसटी

जीएसटी में केवल उन किसानों को राहत मिलेगी जिनकी सालाना आय 20 लाख से अधिक है और वो खुद ही या उनके परिवार के सदस्य कृषि कार्य में लगे हैं। हालांकि डेयरी, मछली पालन, बागवानी पर जीएसटी लागू नहीं होगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें