फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज GST काउंसिल की बैठक, 2 महत्वपूर्ण विधेयक को मिल सकती है मंजूरी

Thu, 16 Mar 2017 09:25 AM IST
amarujala.com- Presented by : अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
अरुण जेटली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जीएसटी को लेकर आज वित्त मंत्री अरुण जेटली के नेतृत्व में बैठक होने वाली है। एक जुलाई से जीएसटी को लागू करने की दिशा में जीएसटी काउंसिल की ये बैठक हो रही है।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि इस दौरान दो महत्वपूर्ण विधेयक काउंसिल स्टेट जीएसटी (SGST) और यूनियन टेरीटरी जीएसटी (UTGST) विधेयक को मंजूरी मिल सकती है। क्योंकि काउंसिल की मंजूरी के बाद सरकार को उन विधेयकों को कैबिनेट की मंजूरी लेनी पड़ेगी। बता दें कि महीने की शुरुआत में ही काउंसल ने सेंट्रल जीएसटी और इंटेग्रेटेड जीएसटी को मंजूरी दी है।      सूत्रों के मुताबिक, सरकार मौजूदा संसद सत्र में विधेयकों को मंजूरी सुनिश्चित करने के लिए योजना तैयार कर रही है। वहीं, राज्य विधानमंडलों में भी एसजीएसटी विधेयक को मंजूरी मिलना जरूरी है।
विज्ञापन


एक जुलाई से जीएसटी को लागू करने की संभावना और प्रबल हो गई है जब काउंसिल ने पिछले महीने एक ड्राफ्ट लॉ को हरी झंडी दिखाई।  जिसके तहत टैक्स रिफॉर्म की स्थिति में अगर राज्य को राजस्व घाटा होता है तो उसकी भरपाई केंद्र को करनी होगी। बता दें कि जीएसटी काउंसल में केंद्रीय और राज्य वित्त मंत्री शामिल हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें