फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन फाइनेंस: टाटा क्लीनटेक कैपिटल ने जिका से लिया 10 अरब येन का कर्ज, अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में होगा इस्तेमाल

Thu, 25 Mar 2021 07:42 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में टाटा क्लीनटेक  कैपिटल अब तेजी से कदम बढ़ाएगी
कंपनी को जापान की वित्त संस्था जिका से बड़ी मदद मिल गई
विज्ञापन
जापान की मुद्रा का प्रतीक चिह्न : जापानी येन ¥  - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाटा कैपिटल और आईएफसी के संयुक्त उपक्रम टाटा क्लीनटेक कैपिटल ने जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जिका) के साथ 10 अरब येन के कर्ज का समझौता किया है। बृहस्पतिवार को इससे संबंधित समझौते पर दस्तखत किए गए। इस राशि का इस्तेमाल अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में किया जाएगा। 

विज्ञापन

टाटा क्लीनटेक ने बयान जारी कहा कि यह ऋण जिका की निजी क्षेत्र की निवेश वित्त योजना के माध्यम से प्रदान किया जाएगा और सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग निगम के साथ मिलकर इसका वित्तपोषण किया जाएगा। 
जिका का यह ऋण टाटा समूह की कंपनी को ग्रीन फाइनेंस की पेशकश कर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने में मदद करेगा। टाटा क्लीनटेक के प्रबंध निदेशक मनीष चौरसिया ने कहा कि जिका का यह ऋण हमें स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने की गति को तेज करने में सक्षम करेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें