फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: सोयाबीन और सूरजमुखी के तेल पर जून तक नहीं लगेगा आयात शुल्क, गिर सकता है पाम तेल का इंंपोर्ट

Thu, 11 May 2023 11:37 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आयात शुल्क में छूट मिलने से लोगों को फायदा मिलेगा। 
विज्ञापन
कच्चे सोयाबीन तेल और कच्चे सूरजमुखी के तेल से आयात शुल्क हटा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

भारत सरकार ने जून तक कच्चे सोयाबीन तेल और कच्चे सूरजमुखी तेल से आयात शुल्क हटाने का फैसला लिया है। सरकार ने आयात शुल्क में देने वाली छूट को लेकर स्पष्ट किया है कि 31 मार्च से पहले भेजे जाने वाले सोया तेल और सूरजमुखी तेल के आयात को मुफ्त रखा जाएगा क्योंकि आयात नियमों को लेकर भ्रम की स्थिति बन गई थी, जिससे सैकड़ों हजारों कार्गो बंदरगाहों पर फंस गए थे। 

विज्ञापन


गौरतलब है, इस साल की शुरुआत में वनस्पति तेलों के दुनिया के सबसे बड़े आयातक ने 1 अप्रैल से शुरू होने वाले चालू वित्त वर्ष के लिए 2 मिलियन टन कच्चे सूरजमुखी तेल और सोया तेल के आयात शुल्क में देने वाली छूट को समाप्त कर दिया था। डीलरों का कहना था कि इस कदम से भारतीय बंदरगाहों पर करीब 90 हजार टन माल से लदे कार्गो फंस गए थे, जिन्हें 31 मार्च से पहले लोड किया गया था। 

वनस्पति तेल ब्रोकरेज और कंसल्टेंसी फर्म सनविन ग्रुप के सीईओ संदीप बाजोरिया ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों से कुछ कार्गो बंदरगाहों पर अटके हुए थे। अब सरकार के नए आदेश के बाद ये देश में प्रवेश कर सकते हैं। बता दें, भारत मुख्य रूप से अर्जेंटीना, ब्राजील और संयुक्त राज्य अमेरिका से सोया तेल और रूस व यूक्रेन से सूरजमुखी का आयात करता है।
विज्ञापन


सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक बीवी मेहता ने का कहना है कि सरकारी अधिसूचना से आयातकों को राहत मिलेगी। वहींं आयात स्थानीय तिलहन की कीमतों को कम करेगा। साथ ही किसानों की आय में भी कमी आएगी। उन्होंने आगे कहा कि मई में भारत का पाम तेल आयात भी गिर सकता है क्योंकि सोया और सूरजमुखी तेल की उपलब्धता में वृद्धि होगी। पांच डीलरों ने पिछले सप्ताह बताया था कि अप्रैल में पाम तेल का आयात एक महीने पहले से 3 फीसदी गिरकर 14 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें