फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold-Silver Price : सोना में 302 रुपये का उछाल, चांदी भी 781 रुपये मजबूत हुई 

Mon, 27 Jun 2022 07:39 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 302 रुपये की तेजी के साथ 50,882 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की कीमत भी 781 रुपये बढ़कर 60,231 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी का असर दिल्ली सर्राफा बाजार पर भी पड़ा है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 302 रुपये की तेजी के साथ 50,882 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज की तरफ से यह जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन


इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इसी तरह चांदी की कीमत भी 781 रुपये बढ़कर 60,231 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी का भाव 59,450 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना तेजी के साथ 1,839 डॉलर प्रति औंस पर था, जबकि चांदी 21.45 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर रहकर कारोबार कर रही थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल का कहना है कि, ‘‘डॉलर के कमजोर होने और समूह-7 के देशों की ओर से रूस से नये सोने के आयात को प्रतिबंधित किये जाने की संभावना के बीच सोने के भाव में तेजी दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें