फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोने में आई 70 रुपये की गिरावट, चांदी की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव

Thu, 08 Feb 2024 07:18 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price Today: दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरूवार को सोने का भाव 70 रुपये की गिरावट के साथ 63,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी 74,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।
विज्ञापन
Gold - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोना 70 रुपये फिसलकर 63,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। विदेशी बाजारों में कीमती धातु की कीमतों में गिरावट के बीच सोने के दाम में यह कमी आई है। पिछले कारोबार में सोने की कीमतें 63,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थीं। हालांकि, चांदी 74,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। 
विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ कमोडिटी विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 70 रुपये की गिरावट के साथ 63,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं। विदेशी बाजारों में कीमती धातु की कीमतों में गिरावट के कारण यह हुआ है। 

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोना हाजिर 2,029 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। यह पिछले कारोबार से चार अमेरिकी डॉलर कम है। हालांकि, चांदी मामूली बढ़त के साथ 22.29 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें