सार
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार शक्रवार को दिल्ली में प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 50,557 रुपए थी जबकि चांदी पिछले दिन के मूल्य 59,698 रुपये से 621 रुपये गिरकर 59,077 रुपये पर आ गया है।
शुक्रवार को सोने का भाव 70 रुपये की टूट के साथ 50,557 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। इसके साथ ही चांदी भी 621 रुपये की गिरावट के साथ 59,077 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार शक्रवार को दिल्ली में प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 50,557 रुपए थी जबकि चांदी पिछले दिन के मूल्य 59,698 रुपये से 621 रुपये गिरकर 59,077 रुपये पर आ गया है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (Commodities) तपन पटेल के अनुसार 24 कैरेट सोने के स्पॉट गोल्ड प्राइस में COMEX में गिरावट के कारण पिछले दिन के मुकाबले 70 रुपये की टूट देखने को मिली है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1828 डॉलर प्रति औंस की दर से तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था, जबकि चांदी 20.97 डॉलर प्रति औंस की दर से सपाट कारोबार कर रही है। पटेल ने यह भी बताया है कि COMEX में स्पॉट गोल्ड प्राइस में 0.33 प्रतिशत की तेजी देखी जा रही है।