उबर की ओर से अमेरिका व कनाडा में प्रति राइड और डिलीवरी पर 0.45 से 0.55 डॉलर का सरचार्ज वसूला जाएगा। उबर ने कहा कि, बढ़ी हुई कीमतें कम से कम 60 दिन तक जारी रहेंगी।
रूस-यूक्रेन के बीच जंग शुरू होने के बाद से दुनिया में कच्चे तेल और गैस के दाम तेजी से बढ़े हैं। इसका सीधा असर पेट्रोल-डीजल व सीएनजी के दाम पर पड़ा है। इस बीच उबर(Uber) ने प्रति राइट अतिरिक्त सरचार्ज वसूलने का निर्णल लिया है। उबर की ओर से अमेरिका व कनाडा में प्रति राइड और डिलीवरी पर 0.45 से 0.55 डॉलर का सरचार्ज वसूला जाएगा। उबर ने कहा कि, बढ़ी हुई कीमतें कम से कम 60 दिन तक जारी रहेंगी।
विज्ञापन
बढ़ सकते हैं और भी दाम
उबर ने अपने बयान में कहा कि सरचार्ज 60 दिन तक जारी रहेंगा। इस बीच कंपनी गैस की कीमतों की निगरानी करती रहेगी। कंपनी की ओर से कहा गया है कि, हम अपने ग्राहकों और ड्राइवरों की भावनाओं का पूरा ध्यान रखते हुए कम से कम बोझ डालने की कोशिश कर रहे हैं।