फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री से मिलीं सिटीबैंक की सीईओ, भारतीय भुगतान प्रणाली की हुईं मुरीद

Tue, 22 Oct 2024 10:31 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

Nirmala Sitharaman: सिटी बैंक की सीईओ ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए परिवेश तैयार करने के वास्ते बुनियादी ढांचे के निर्माण हेतु भारत द्वारा किए गए महत्वपूर्ण सुधारों की सराहना की।
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सिटी बैंक की सीईओ जेन फ्रेजर से मुलाकात की - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को यहां सिटीबैंक की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जेन फ्रैसर से मुलाकात की और दशकीय सुधारों तथा भारत के भविष्य के मद्देनजर बैंकिंग क्षेत्र पर चर्चा की।
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि, दोनों ने कृषि तथा शहरी विकास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एआई  के इस्तेमाल के साथ-साथ भारत के तेजी से बढ़ते औषधि क्षेत्र पर चर्चा की। जेन फ्रैसर ने भारत के डिजिटल भुगतान परिवर्तन के लिए वित्त मंत्री की सराहना की। 

सिटी बैंक की सीईओ ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए परिवेश तैयार करने के वास्ते बुनियादी ढांचे के निर्माण हेतु भारत द्वारा किए गए महत्वपूर्ण सुधारों की सराहना करते हुए कहा कि एमएसएमई को आपूर्ति श्रृंखलाओं का हिस्सा बनाना महत्वपूर्ण है। बैठक में फ्रैसर ने कहा कि व्यापार को सुगम बनाने की दिशा में भारत सरकार की ओर से उठाए गए कदमों से व्यापार प्रक्रियाएं सुचारू होंगी।
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने वैश्विक निवेश एवं वित्तीय सेवा प्रदान करने वाले कंपनी ब्लैकरॉक के सीईओ लॉरेंस डगलस फिंक से भी मुलाकात की। दोनों ने एनआईआईएफ तथा आईएफएससी गिफ्टसिटी के जरिये वैश्विक निवेशकों के अवसरों के साथ-साथ ग्रीनटेक तथा बैटरी स्टोरेज के वित्तपोषण के अवसरों पर चर्चा की। वित्त मंत्री से मुलाकात के बाद फिंक ने बताया कि ब्लैकरॉक भारत में निजी भागीदारों के साथ काम कर रहा है, खासकर बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान दे रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें