फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लिपकार्ट को 63 फीसदी कमी के साथ 17,231 करोड़ का घाटा

Sat, 02 Nov 2019 05:19 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट
विज्ञापन

मार्च, 2019 में समाप्त वित्त वर्ष के दौरान ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट को 17,231 करोड़ रुपये (2.42 अरब डॉलर) का घाटा हुआ, हालांकि यह इससे पिछले वित्त वर्ष से कम रहा। वित्तीय आंकड़े उपलब्ध कराने वाले प्लेटफॉर्म पेपर डॉट वीसी के मुताबिक, इस दौरान कंपनी के राजस्व में 42 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

विज्ञापन


हालांकि 31 मार्च, 2019 को समाप्त वित्त वर्ष के दौरान सिंगापुर में पंजीकृत कंपनी का घाटा 63 फीसदी की कमी के साथ 17,231 करोड़ रुपये रह गया, जबकि वित्त वर्ष 2018 में कंपनी को 46,895 करोड़ रुपये (6.6 अरब डॉलर) का घाटा हुआ था।

कंपनी ने ग्राहकों के साथ अनुबंधों के माध्यम से मिले 42,878 करोड़ रुपये के राजस्व सहित कुल 43,615 करोड़ रुपये (6.14 अरब डॉलर) का राजस्व अर्जित किया। पेपर डॉट वीसी ने कहा कि वित्त वर्ष 2018-19 में समूह के राजस्व में 42 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 30,644 करोड़ रुपये (4.32 अरब डॉलर) रहा था। इस नतीजे पर फ्लिपकार्ट ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें