फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटीएन की खामियों पर 15 दिनों में समाधान योजना सौंपे इन्फोसिस : सरकार

Tue, 10 Mar 2020 12:37 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • वित्त मंत्रालय ने कहा, 2018 में बताने के बाद भी अब तक समाधान नहीं
  • नंदन नीलेकणि को 14 मार्च को जीएसटी परिषद के सामने पेश होने का निर्देश
विज्ञापन
इंफोसिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्त मंत्रालय ने जीएसटी की ‘अनसुलझी’ समस्याओं और दो साल से रिटर्न भरने में आ रही विभिन्न परेशानियों को दूर करने की ‘धीमी’ प्रगति पर कड़ा रुख अपनाया है। मंत्रालय ने इसके लिए इन्फोसिस से सभी लंबित मुद्दों एवं दैनिक आधार पर आ रही दिक्कतों पर गौर करने और 15 दिन में भविष्य की रूपरेखा के साथ एक त्वरित समाधान योजना पेश करने को कहा है।

विज्ञापन


राजस्व सचिव अजय भूषण पांडे ने सात मार्च को इन समस्याओं के संबंध में इन्फोसिस के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें फैसला हुआ कि इन्फोसिस चेयरमैन नंदन नीलेकणि 14 मार्च को जीएसटी परिषद के समक्ष इस बारे में एक तत्काल प्रस्तुति देंगे।

इस बीच, मंत्रालय ने पांच मार्च को इन्फोसिस को पत्र लिखकर कड़े शब्दों में कहा था कि प्रणाली में आ रही कुछ दिक्कतों को 2018 की शुरुआत में ही बता दिया गया था, जिनका अब तक समाधान नहीं हुआ। महीने-दर-महीने सुधार में विफल रहने से एक ईमानदार करदाता को ‘खीझ’ होती है। हालांकि, इन्फोसिस ने मामले में टिप्पणी से इनकार कर दिया है। इसी ने जीएसटीएन के लिए सॉफ्टवेयर विकसित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें