वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि डिफेंस ऑफसेट प्रदर्शन पर कैग रिपोर्ट को संसद के आगामी सत्र में पेश किया जाएगा। इस रिपोर्ट को पिछले सत्र में ही पेश किया जाना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण सत्र को समय से पहले ही खत्म करना पड़ा।
वित्तमंत्री ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, 2019 की कैग रिपोर्ट नंबर 20, डिफेंस ऑफसेट प्रदर्शन को बजट सत्र के दौरान संसद में पेश किया जाना था। कोविड-19 के कारण सत्र पहले ही खत्म हो गया, लिहाजा अब इसे अगले सत्र में पेश किया जाएगा। इसके बाद ही रिपोर्ट की सामग्री उसी के बाद पता चलेगी।
वित्तमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, कंपनियां कितना ऑफसेट दायित्व को पूरा करती है, इसको लेकर साल का चरणबद्ध तरीके से निर्धारण किया गया है। कितना दायित्व पूरा किया जाएगा, रक्षामंत्रालय मुझे सूचित करता रहेगा।