इंटरनेट जगत की दिग्गज कंपनी याहू बिक रही है। करीब 5 बिलियन डॉलर में इसकी बिक्री की डील तय हुई है। याहू अरसे तक इंटरनेट की दुनिया में नंबर दो की पोजिशन पर रही। याहू को वेरिजोन कम्युनिकेशन इंक खरीदने जा रही है। याहू को खरीदकर वेरीजोन अपना एओएल इंटरनेट कारोबार बढ़ाएगी।
एओएल को कंपनी ने पिछले साल 4.4 बिलियन डॉलर में खरीदा था, जिसके जरिए याहू के सर्च, मेल, मैसेंजर समेत एडवरटाइजिंग टेक्नोलॉजी टूल की सेवाएं शुरू की गई थीं।
इस डील के बाद याहू अब ऑपरेटिंग कंपनी नहीं होगी। इसकी 15 फीसदी हिस्सेदारी चीन की ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ग्रुप होल्डिंग लिमिटेड और 35.5 फीसदी याहू जापान कॉर्पोरेशन में है।