फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crypto Crash: क्रिप्टो बाजार में गिरावट, बिटक्वाइन-इथेरियम समेत टॉप-10 करेंसी धराशायी, इतना कम हुआ मार्केट कैप

Sat, 07 May 2022 02:20 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Top 10 Cryptocurrency Crash Today: बीते 24 घंटे में खबर लिखे जाने तक 1.99 फीसदी टूटकर 29,04,386 रुपये पर आ गया था। वहीं बिटक्वाइन के बाद दुनिया की दूसरी सबसे पसंदीदा क्रिप्टोकरेंसी में सबसे ज्यादा गिरावट आई। इसका भाव इस अवधि में 3.51 फीसदी कम होकर 2,16,000 रुपये रह गया। 
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें गिरीं। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को क्रिप्टोमार्केट में निवेश करने वालों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। टॉप-10 समेत ज्यादातर डिजिटल करेंसी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा क्रिप्टो मार्केट का वैश्विक पूंजीकरण कम होकर1.65 खरब डॉलर हो गया है, इसमें बीते 24 घंटे के भीतर 0.92 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं इस अवधि में क्रिप्टो बाजार का वॉल्यूम 17.85 फीसदी घटकर 93.61 अरब डॉलर रह गया है। 

विज्ञापन


इथेरियम के दाम में बड़ी गिरावट
टॉप-10 सूची में शामिल सभी क्रिप्टोकरेंसी सात मई को लाल निशान पर कारोबार कर रही हैं। जहां एक ओर दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन का दाम बीते 24 घंटे में खबर लिखे जाने तक 1.99 फीसदी टूटकर 29,04,386 रुपये पर आ गया था। वहीं बिटक्वाइन के बाद दुनिया की दूसरी सबसे पसंदीदा क्रिप्टोकरेंसी में सबसे ज्यादा गिरावट आई। इसका भाव इस अवधि में 3.51 फीसदी कम होकर 2,16,000 रुपये रह गया। 

अन्य टॉप क्रिप्टोकरेंसी का हाल-बेहाल
बिटक्वाइन और इथेरियम के बाद टॉप-10 में शामिल टेथर क्रिप्टोकरेंसी का दाम मामूली 0.12 फीसदी टूटकर 80.73 रुपये पर कारोबार कर रहा है, जबकि डॉजक्वाइन में 0.21 फीसदी की गिरावट आई और यह फिसलकर 10.3412 रुपये पर आ गया। इसके अलावा, पोल्काडॉट का दाम 2.47 फीसदी की गिरावट के साथ 1,145.80 रुपये पर, एक्सआरपी 2.44 फीसदी की गिरावट के साथ 48.29 रुपये, जबकि कार्डानो का भाव 1.87 फीसदी कम होकर 63.0999 रुपये रह गया। 
विज्ञापन


शीबा इनु से लाइटक्वाइन तक फिसले
शनिवार को आई गिरावट के बीच शीबा इनु क्वाइन का भाव 1.35 फीसदी की गिरावट के साथ 0.001610 रुपये पर आ गया था। वहीं लाइटक्वाइन की बात करें तो इसके दाम में 0.81 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह फिसलकर 7,831.69 रुपये पर पहुंच गया।      

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें