फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cryptocurrency: दिग्गज आनंद महिंद्रा ने किया बड़ा निवेश? ट्वीट कर बोले- यह है फेक न्यूज का नया लेवल

Sat, 20 Nov 2021 07:32 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि आनंद महिंद्रा ने क्रिप्टोकरेंसी में बड़ा निवेश किया है। उनके निवेश से एक्सपर्ट चौंक गए हैं और बैंक आशंकित हैं। 
विज्ञापन
 क्रिप्टोकरेंसी: आनंद महिंद्रा - फोटो : @MahindraRise
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक तरफ क्रिप्टोकरेंसी का खुमार पूरी दुनिया पर सिर चढ़कर बोल रहा है, तो वहीं भारतीय दिग्गज कारोबारी आनंद महिंद्रा ने क्रिप्टो के बारे में ट्वीट कर लोगों को चौंका दिया है। उन्होंने एक न्यूज रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि

' मुझे इसके बारे में नहीं पता था, किसी व्यक्ति ने इसे ऑनलाइन देखा और मुझे भेज दिया। यह बहुत ही गलत है। मुझे लोगों को जागरूक करने की जरूरत है, मैं यह बताना चाहता हूं कि यह खबर फर्जी है और पूरी तरह से तथ्यविहीन है। यह फर्जी खबरों नया लेवल है। मैंने एक भी रुपये क्रिप्टोकरेंसी पर निवेश नहीं किया है।'

विज्ञापन

क्यों कहा फेक न्यूज का नया लेवल 
दरअसल, आनंद महिंद्रा के बारे में जिस रिपोर्ट को छापा गया है, उसमें आनंद महिंद्रा के हवाले से ही लोगों से कई तरह की अपील भी की गई हैं। लोगों से कहा गया है कि बैंक इस क्रिप्टोकरेंसी को पूरी तरह बंद कर दें, इससे पहले आप इसका फायदा उठाकर मोटी रकम कमा लें। आनंद महिंद्रा का कहना है कि यह पूरी तरह से भ्रामक है, लोगों को गुमराह करने वाली रिपोर्ट है। यह बहुत ही खतरनाक है। 

क्या है रिपोर्ट में 
रिपोर्ट में कहा गया है कि आनंद महिंद्रा ने ऑटो ट्रेडिंग प्रोग्राम बिटकॉइन एरा नाम की क्रिप्टोकरेंसी पर निवेश किया है। इसके जरिए उन्होंने लाखों डॉलर कमाए हैं। कहा गया है कि आनंद महिंद्रा ने क्रिप्टो में बड़ा निवेश किया है और इस वजह से विशेषज्ञ भी आश्चर्यचकित रह गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें