फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती मांग के कारण दिल्ली व मंबई से गोवा की अधिक उड़ानें का परिचालन करेगी विस्तारा

Thu, 22 Oct 2020 12:42 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विस्तारा एयरलाइंस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विमानन सेवा प्रदान करने वाली कंपनी विस्तारा बढ़ती मांग के मद्देनजर रविवार से दिल्ली और मुंबई से गोवा की अधिक उड़ानों का परिचालन करेगी। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कंपनी की योजना दिल्ली से गोवा के लिए दो अतिरिक्त साप्ताहिक उड़ानों का परिचालन करने की है। 

विज्ञापन


ये है कंपनी की योजना
इसी तरह कंपनी मुंबई से गोवा के लिए एक अतिरिक्त उड़ान के परिचालन पर विचार कर रही है। उल्लेखनीय है कि हर साल सर्दियों में गोवा में पर्यटकों की भारी आमद होती है। विस्तारा के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी विनोद कन्नन ने कहा कि, 'विस्तारा अभी दिल्ली और गोवा के बीच नौ साप्ताहिक उड़ानों तथा मुंबई और गोवा के बीच 10 साप्ताहिक उड़ानों का संचालन कर रही है। इन मार्गों पर उत्साहजनक प्रतिक्रिया को देखते हुए हम 25 अक्तूबर 2020 से शुरू होने वाले शीतकालीन कार्यक्रम में इन मार्गों पर 11-11 साप्ताहिक उड़ानों की योजना बना रहे हैं।'

सितंबर में 39.43 लाख लोगों ने की हवाई यात्रा
मालूम हो कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बताया था कि इस साल सितंबर में कुल 39.43 लाख घरेलू यात्रियों ने हवाई यात्रा की, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 66 फीसदी कम है। वहीं जुलाई और अगस्त में क्रमशः 21.07 लाख और 28.32 लाख लोगों ने हवाई यात्रा की।
विज्ञापन


डीजीसीए द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, इंडिगो ने सितंबर में 22.66 लाख यात्रियों को सेवाएं दी, जो कुल घरेलू बाजार का 57.5 फीसदी हिस्सा है। स्पाइसजेट ने 5.3 लाख यात्रियों को सेवाएं प्रदान की, जो कुल बाजार का 13.4 फीसदी हिस्सा है। सितंबर में एयर इंडिया, एयर एशिया इंडिया, विस्तारा और गोएयर से क्रमश: 3.72 लाख, 2.35 लाख, 2.58 लाख और 2.64 लाख यात्रियों ने सफर किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें