स्टार्टअप दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो अपने वाणिज्यिक संचालन के पहले ही साल लाभ में पहुंच गई। जियो को 2017-18 में 723 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। गत कारोबारी साल की चौथी तिमाही में भी कंपनी एकल आधार पर शुद्ध लाभ में रही। जनवरी-मार्च तिमाही में जियो को शुद्ध लाभ 510 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने एक बयान में कहा कि चौथी तिमाही में उसकी औसत आय प्रति ग्राहक (एआरपीयू) 137.1 रुपये प्रति माही रही।
जियो की प्रमुख उपलब्धियां
- कमर्शियल ऑपरेशन के पहले वर्ष में ही जियो ने दिखाया प्रोफिट, 723 करोड़ का हुआ शुद्ध लाभ।
- कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच जियो का शानदार प्रदर्शन।
- जियो ने 31 मार्च 2018 तक 18 करोड़ 66 लाख से अधिक ग्राहक जोड़े।
- जियो के डिजिटल ऑफरिंग पर ग्राहकों का बढ़ा भरोसा।
- चौथी तिमाही में 506 करोड़ जीबी के रिकॉर्ड स्तर पर रही डेटा खपत।
- पिछली तिमाही के मुकाबले डेटा की खपत में 17.4% की बढ़ोतरी।
- दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ रहा डिजिटल सर्विसेज प्लेटफार्म।
- चौथी तिमाही का जियो स्टेंडअलोन शुद्ध लाभ 510 करोड़ रहा।
- जियो का स्टेंडअलोन रेवेन्यू पिछली तिमाही के मुकाबले 3.6% बढ़ोतरी के साथ 7,128 करोड़ रुपये रहा।
- जियो का स्टेंडअलोन EBITDA पिछली तिमाही के मुकाबले 2.5% बढ़ कर 2694 करोड़ रुपये रहा।
- EBITDA मार्जिन 37.8% रही।
- चौथी तिमाही में औसत रेवेन्यू प्रति ग्राहक (ARPU) 137.1 रुपये प्रतिमाह रहा।
- चौथी तिमाही में कुल वॉयस ट्रैफिक 37,218 करोड़ मिनट रहा।