फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून तिमाही में 23 फीसदी कम हुई टाटा स्टील की बिक्री, उत्पादन में भी कमी

Thu, 09 Jul 2020 01:46 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
टाटा स्टील
विज्ञापन

टाटा स्टील लिमिटेड (टीएसएल) ने गुरुवार को कहा कि अप्रैल-जून 2020 तिमाही के दौरान उसकी समेकित बिक्री 22.8 फीसदी घटकर 52.8 लाख टन रह गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 68.4 टन थी। कंपनी ने बताया कि कोरोना वायरस महमारी के कारण उसकी बिक्री प्रभावित हुई। 

विज्ञापन


55.2 टन रह गया उत्पादन
टीएसएल ने शेयर बाजार को बताया कि आलोच्य अवधि के दौरान समेकित उत्पादन 28.49 फीसदी घटकर 55.2 टन रह गया, जो 2019-20 की पहली तिमाही में 77.2 टन था। बीती तिमाही के दौरान टीएसएल की भारत में बिक्री 29.2 लाख टन रही। एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 39.6 लाख टन था। भारत में उत्पादन 45 लाख टन से घटकर 29.9 लाख टन रह गया।

कच्चे इस्पात का उत्पादन भी गिरा
साथ ही बीएसएल ने बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण जून तिमाही के दौरान कच्चे इस्पात का उत्पादन 41 फीसदी गिरकर 6,59,000 टन रह गया। कंपनी ने बताया कि एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 11,22,000 टन था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें