नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक बनाने वाले टाटा समूह को देश का सबसे मूल्यवान (वैल्यूएबल) ब्रांड चुना गया है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार की जाने वाली ब्रांड फाइनेंस ग्लोबल 500 सूची में टाटा समूह की ब्रांड वैल्यू सूची में 21.1 अरब डॉलर की बताई गई है।
सूची में अमेरिका की कंपनी एप्पल ग्लोबल रैंकिंग में पहले नंबर पर रही। आईफोन व आईपैड बनाने वाली अमेरिका की एप्पल की ब्रांड वैल्यू 105 अरब डॉलर आंकी गई है।
ग्लोबल सूची में टाटा की रैंकिंग पिछले साल के 39वें पायदान से सुधर कर इस साल 34वें नंबर पर आ गई। ग्लोबल सूची में एप्पल के बाद दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग को तीसरा स्थान दिया गया है।