फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौदा: क्योरफिट में 550 करोड़ रुपये का निवेश करेगी टाटा डिजिटल, इन कंपनियों के साथ है मुकाबला

Tue, 08 Jun 2021 02:42 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

टाटा डिजिटल क्योरफिट हेल्थकेयर में करीब 550 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। मुकेश बंसल टाटा डिजिटल में अध्यक्ष के रूप में एक कार्यकारी की भूमिका में शामिल होंगे।
विज्ञापन
रतन टाटा - फोटो : Instagram/Ratan Tata
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाटा डिजिटल ने कहा कि वह फिटनेस पर केंद्रित क्योरफिट हेल्थकेयर में 7.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर (करीब 550 करोड़ रुपये) का निवेश करेगी। कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि इस निवेश से वह कितनी हिस्सेदारी हासिल करेगी।

विज्ञापन


मुकेश बंसल होंगे अध्यक्ष  
टाटा डिजिटल द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि क्योरफिट के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी मुकेश बंसल टाटा डिजिटल में अध्यक्ष के रूप में एक कार्यकारी की भूमिका में शामिल होंगे, और साथ ही क्योरफिट में उनकी अग्रणी भूमिका बनी रहेगी। गौरतलब है कि टाटा डिजिटल अपने ई-कॉमर्स कारोबार का विस्तार करने के लिए अधिग्रहण पर जोर दे रहा है। कंपनी का मुकाबला फ्लिपकार्ट, अमेजन और रिलायंस रिटेल जैसे दिग्गजों के साथ है।

20 फीसदी की दर से बढ़ रहा है भारतीय फिटनेस बाजार 
रतन टाटा की कंपनी टाटा डिजिटल ने बयान में कहा कि भारतीय फिटनेस और वेलनेस बाजार सालाना 20 फीसदी की दर से बढ़ रहा है और 2025 तक इसके 12 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है और क्योरफिट टाटा डिजिटल को सक्रिय स्वास्थ्य प्रबंधन क्षेत्र में विस्तार करने में मदद करेगा।
विज्ञापन


जरूरी मंजूरियां मिलने का इंतजार
बयान के मुताबिक टाटा संस की 100 फीसदी सहायक कंपनी टाटा डिजिटल लिमिटेड ने क्योरफिट हेल्थकेयर में 7.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर के निवेश के लिए एक सहमति पत्र (एमओयू) पर दस्तखत किए हैं। हालांकि, इसके लिए जरूरी मंजूरियां ली जानी हैं। इस संदर्भ में टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि, 'क्योरफिट की साझेदारी हमारी स्वास्थ्य पेशकश के साथ बहुत अच्छी तरह से मेल खाती है, जहां तंदुरुस्ती तेजी से उपभोक्ताओं के जीवन का अभिन्न अंग बनती जा रही है।'

बंसल ने कहा कि टाटा डिजिटल से जुड़ना उनके और उनकी टीम के लिए एक रोमांचक कदम है, और क्योरफिट के साथ उनके द्वारा बनाए गए मूल्य की पहचान भी है। बंसल ने कहा, 'टाटा डिजिटल का हिस्सा बनने से हम अपने ग्राहकों के लिए अपनी पेशकशों को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाने में सक्षम होंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें