फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 जनवरी तक बढ़ी DHFL चेयरमैन कपिल वधावन की हिरासत, ईडी करेगी पूछताछ

Wed, 29 Jan 2020 07:34 PM IST
paliwal पालीवाल एएनआई. नई दिल्ली
विज्ञापन
dhfl - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

मुंबई में स्थित एक विशेष ईडी अदालत ने दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के चेयरमैन कपिल वधावन को 31 जनवरी तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेज दिया है। निदेशालय ने पूछताछ के लिए यह मांग की थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया है। 

विज्ञापन

 


इससे पहले 27 जनवरी को ईडी ने कपिल वधावन को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। ईडी ने पिछले साल अक्तूबर में डीएचएफएल और अन्य संबंधित कंपनियों के लगभग एक दर्जन परिसरों पर छापेमारी की थी। प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में छापे मारे गए थे।

यह है मामला

दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (डीएचएफएल) का सबलिंक रियल एस्टेट से कथित तौर पर कारोबारी संबंध है। सबलिंक रियल एस्टेट वित्तीय लेन-देन को लेकर की जा रही जांच के केंद्र में है। डीएचएफएल ने रियल एस्टेट कंपनी को 2,186 करोड़ रुपये का कर्ज दिया था। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी इस नए अभियान के तहत दस्तावेजों और अन्य सामग्रियों के रूप में साक्ष्य तलाश रही है। डीएचएफएल ने इससे पहले कहा था कि कथित संदिग्ध लेन-देन से उसका कोई संबंध नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें