फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस: Volvo Cars के कर्मचारी घर से करेंगे काम, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी मीटिंग

Wed, 18 Mar 2020 09:42 PM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वोल्वो एक्ससी 90
विज्ञापन
वॉल्वो कार्स इंडिया (Volvo Cars India) ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए अपने कर्मचारियों को तुरंत घर से काम (Work From Home) करने की सुविधा दे दी है। दरअसल कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए कई बड़ी कंपनियां अपने कर्मचारियों को घर से काम करने को कह रही हैं। इसी कड़ी में अब स्वीडिश कार निर्माता वॉल्वो कार्स भी शामिल हो गई है। 
विज्ञापन


कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए वॉल्वो कार्स ने अपने कर्मचारियों को मंगलवार से ही घर से काम करने को कह दिया था। कंपनी की तरफ से एक बयान में कहा गया है कि घर से काम करने के लिए सभी जरूरी चीजों का इंतजाम कर दिया गया है। तय बैठकें माइक्रोसॉफ्ट टीम या स्काइप के जरिये होंगी।’

वॉल्वो कार्स इंडिया की तरफ से इस मामले में आगे कहा गया है कि कर्मचारियों को संक्रमण से रोकने के लिये फरवरी में ही सारी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्राएं रद्द कर दी गयी थीं। 
विज्ञापन


Tata Motors के कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम

इससे पहले सोमवार से ही टाटा मोटर्स के कर्मचारी अपने घरों से काम कर रहे हैं। कंपनी की तरफ से यह फैसला कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए लिया गया है। यह वायरस आगे न फैले इसके लिए टाटा मोटर्स ने कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा है।

टाटा मोटर्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी गुएंटेर बुट्श्चेक ने कर्मचारियों को भेजे पत्र में कहा, 'कोरोना वायरस के चीन के अलावा अन्य देशों में फैलने को देखते हुए कंपनी ने स्थिति पर नजर रखने के लिये एक टीम का गठन किया है ताकि, कर्मचारियों के जोखिम की आशंका को दूर करने के लिये कदम उठाये जा सके।' टाटा मोटर्स ने अपने कर्मचारियों के लिये सार्वजनिक परिवहन (हवाई जहाज, रेल, सड़क) अंतरराष्ट्रीय और घरेलू यात्रा निलंबित कर दी है। यात्रा अब मंजूरी पर निर्भर करेगी।

कोरोनावायरस के 151 मामले

कोरोनावायरस या COVID-19 के भारत में 14 नए मामले सामने आए हैं। भारत में अब तक इस वायरस से 151 लोग प्रभावित हो चुके हैं। वहीं, दुनियाभर में कोरोनावायरस के 206,668 मामले सामने आए हैं। वहीं, अब तक इससे 8,272 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें