मुकेश अंबानी के रिलायंस जियो की लांच तारीख बताने के अगले ही दिन समाचार पत्रों और टीवी चैनलों में छाए पीएम मोदी की तस्वीर के साथ जियो के विज्ञापन से घमासान मचा गया है।
विज्ञापन में कहा गया था कि रिलायंस जियो करोड़ों भारतीयों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित है।
इस विज्ञापन की चर्चा ट्विटर, फेसबुक से लेकर आम लोगों के बीच खूब हो रही है। रिलायंस इंडस्ट्री ने अपने इस विज्ञापन में डिजिटल इंडिया की आड़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'जियो सर्विस' के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर पेश किया है।