मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज अगले तीन साल में 1.80 लाख करोड़ रुपये निवेश करेगी। कंपनी अपने टेलीकॉम इकाई रिलायंस जिओ इंफोकॉम के जरिए करीब 70 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी की शुरूआत में इसके लिए 5000 शहरों और 2.5 लाख गांवों में अपनी टेलीकॉम सेवाएं पहुंचाने की योजना है।
बधुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज की 40 वीं सालाना वार्षिक बैठक को संबोधित करते हुए चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि कंपनी अगले तीन साल में 1.80 लाख करोड़ रुपये का निवेश पेट्रोकेमिकल, एनर्जी, रिटेल स्टोर के विस्तार के साथ टेलीकॉम कारोबार को बढ़ाने में करेगी।
कंपनी अपनी ब्रॉडबैंड सेवाओं को आने वाले महीनों में शुरू करने की तैयारी में है। जबकि 4जी सेवाओं को ट्रॉयल स्तर पर अगस्त में शुरू कर दिया जाएगा। वहीं उसकी वाणिज्यिक शुरूआत साल 2015 में चरणबद्ध तरीके से की जाएगी।
रिटेल कारोबार पर अंबानी ने कहा कि कंपनी पिछले साल आय (रेवेन्यू) के आधार पर देश की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी बन गई थी। हर तीन से चार साल में कंपनी अपने रिटेल कारोबार को दोगुना करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।
अंबानी के अनुसार कंपनी इस्टर्न ऑफशोर गैसफील्ड से उत्पादन बढ़ाने की संभावना तलाश रही है। इसके अलावा मध्यप्रदेश के शोहागपुर ब्लॉक से भी गैस का उत्पादन 2015-16 से शुरू करने की योजना है।
अंबानी के अनुसार कंपनी ने पिछले 37 साल में 2.40 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है। हम इस समय निवेश के स्तर पर एक खास मोड़ पर है, इसे देखते हुए अगले तीन साल में कंपनी 1.80 लाख करोड़ रुपये निवेश करेगी।
गैस कीमतों में बढ़ोतरी का समर्थनमुकेश अंबानी के अनुसार गैस क्षेत्र में संसाधनों को विकसित करने के लिए जरूरी है, समय से नीतियों को मंजूरी मिले, साथ ही कीमतें बाजार आधारित हों। रिलायंस और उनके सहयोगियों ने सरकार के खिलाफ आर्बिट्रेशन दायर किया है। इनकी मांग है कि गैस की बढ़ी हुई कीमतें एक अप्रैल से लागू की जाए।
अरविंद केजरीवाल के आरोंपो पर दिया जवाबएजीएम में मुकेश अंबानी ने अप्रत्यक्ष रुप से अरविंद केजरीवाल के आरोपों पर कहा कि कंपनी के खिलाफ पिछले कुछ समय से मन-गढ़ंत आरोप लगाए गए हैं। कंपनी के खिलाफ दुष्प्रचार किया गया है।
मुकेश का दावा--..देश में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाली निजी क्षेत्र की कंपनी..देश के निर्यात में रिलायंस इंडस्ट्रीज की 14.7 फीसदी हिस्सेदारी