फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे कारोबारियों के उत्पादों को बेचेगी फ्लिपकार्ट

Thu, 19 Jun 2014 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी इसके तहत हैंडीक्रॉफ्ट उत्पाद, टेक्सटाइल, चमड़ा, इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों को बेचने की तैयारी में है। पहले साल कंपनी इसके तहत देश भर से 50 हजार कारोबारियों को अपने साथ जोडऩे की तैयारी में है। कंपनी इन कारोबारियों के उत्पाद की बिक्री के लिए लॉजिस्टिक सहयोग भी देगी।
विज्ञापन

छोटे कारोबारियों को अपने साथ जोडऩे के लिए फ्लिपकार्ट ने इस संबंध में एमएसएमई क्षेत्र के एसोसिएशन फिसमे और नेशनल सेंटर फॉर डिजाइन एंड प्रोडक्ट डेवलपमेंट के साथ भी समझौता किया है।

बुधवार को समझौते की घोषणा करते हुए फ्लिपकार्ट वाइस प्रेसिडेंट अंकित नागौरी ने कहा कि इस कदम के जरिए हम पहले साल में 50 हजार कारोबारियों को अपने साथ जोड़ेंगे। इसके अलावा देश भर में छोटे कारोबारियों के क्लस्टर तक अपनी पहुंच बढ़ाने पर जोर होगा। कंपनी की इस साल के अंत तक 10-12 क्लस्टर को अपने साथ जोडऩे की योजना है।
विज्ञापन

देश में इस समय 2.61 करोड़ छोटे और मझोले कारोबारी हैं। जिनमें से 95 फीसदी के करीब असंगठित क्षेत्र में हैं। एमएसएमई सेक्टर की देश के कुल मैन्यूफैक्चरिंग में 40 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें