रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने राइट्स इश्यू को लेकर अपने शेयरधारकों को बड़ी राहत दी है। देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी ने राइट्स इश्यू में शेयर खरीदने वाले शेयरधारकों को तीन किस्तों में राशि का भुगतान करने का विकल्प दिया है। यहां ध्यान देना जरूरी है कि इश्यू के आवेदन के समय आवेदकों को 25 फीसदी राशि देनी होगी। अगर इन सारी चीजों को आसान भाषा में समझें तो अगर आपको राइट्स इश्यू का एक शेयर खरीदना है, तो आपको पहले 25 फीसदी बुकिंग की राशि देनी होगी, लेकिन बाकी की राशि को आप अगले साल दो किस्तों में जमा कर सकते हैं।