4जी स्पीड में भी अव्वल
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के नवीनतम आंकडों के अनुसार दिसंबर 2018 में रिलायंस जियो की 4जी डाउनलोड स्पीड 18.7 मेगाबाईट प्रति सेंकड(एमबीपीएस) रही जो अन्य दूरसंचार कंपनियों के मुकाबले काफी अधिक है। इस तरह 4जी डाउनलोड स्पीड के मामले में अन्य कंपनियों के मुकाबले जियो लगातार 12वें महीने भी अव्वल रही।
गुजरात से शुरू होगा 5जी नेटवर्क
रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन में कहा कि जियो का नेटवर्क 5जी सेवाओं के लिए तैयार है। इसलिए अब उसकी दूरसंचार इकाई और खुदरा कारोबार इकाई मिलकर एक नया वाणिज्यक मंच तैयार करेगी जो छोटे खुदरा व्यापारियों, दुकानदारों और ग्राहकों को आपस में जोड़ेगा।
आज की तारीख में गुजरात, जियो की 4जी बेतार ब्रॉडबैंड सेवा के लिए एक आदर्श है और जियो का नेटवर्क 5जी के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसका मतलब आने वाले सालों में भी गुजरात डिजिटल कनेक्टिविटी के मामले में सबसे आगे रहेगा।