फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंशिक हिस्सेदारी का सौदा करने वाले चार निवेशकों से रिलायंस को मिले 30,062 करोड़ रुपये

Sat, 11 Jul 2020 02:36 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुकेश अंबानी - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

रिलायंस इंडस्ट्रीज को समूह की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स में आंशिक हिस्सेदारी का सौदा करने वाले चार अन्य निवेशकों से कुल 30,062 करोड़ रुपये की प्राप्ति हो गयी है। इससे पहले कंपनी ने बताया था कि उसे फेसबुक के साथ जियो प्लेटफार्म्स के शेयर के लिए सौदे का पैसा मिल गया है। 

विज्ञापन


रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शनिवार को शेयर बाजार को भेजी गयी सूचना में कहा है कि उसने जियो प्लेटफार्म्स में अपनी 6.13 फीसदी हिस्सेदारी को एल कैटरटन, द पब्लिक इंवेस्टमेंट फंड, सिल्वर लेक और जनरल एटलांटिक को बेचने का सौदा नक्की कर लिया है। 

रिलायंस ने अब तक बेची 25.09 फीसदी हिस्सेदारी
रिलायंस ने अपनी डिजिटल इकाई में अब तक कुल मिला कर 25.09 फीसदी हिस्सेदारी को विभिन्न हिस्सेदारों को बेचा है। इसके लिए उसने फेसबुक सहित कुल 12 निवेशकों के साथ मिलाकर 1,17,588.45 करोड़ रुपये के सौदे किये हैं। कंपनी ने सबसे पहले बड़े निवेशक फेसबुक के साथ सौदा किया। 
विज्ञापन


जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश का सिलसिला 22 अप्रैल को फेसबुक से शुरू हुआ था, उसके बाद सिल्वर लेक, विस्टा इक्विटी, जनरल अटलांटिक, केकेआर, मुबाडला और सिल्वर लेक ने कंपनी में निवेश की घोषणा की। इसके बाद अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी ( ADIA), टीपीजी, एल कैटरटन और पीआईएफ ने भी निवेश की घोषणा की थी। 

फेसबुक से मिले 43,574 करोड़ रुपये
उसने फेसगुक की पूर्णस्वामित्व वाली इकाई जादू होल्डिंग्स एलएलसी से इस सौदे के लिये 43,574 करोड़ रपये प्राप्त किये। कंपनी ने इसके बाद 7 जुलाई को कहा था कि, 'जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड ने जादू होल्डिंग्स को 9.99 फीसदी इक्विटी शेयर आवंटित कर दिये हैं।' कंपनी ने कहा है कि उसे अब एल कैटरटन की इंटरस्टेलर प्लेटफॉर्म होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड ने 0.39 फीसदी हिस्सेदारी के लिये 1,894.50 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। 

15 जुलाई को होनी है AGM
रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स और रिलायंस रिटेल निकट भविष्य में सूचीबद्ध होने वाली हैं। 15 जुलाई को कंपनी की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) है, जिसमें बड़ी घोषणाएं संभव हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें