अपने कर्मचारियों में करीब 200 करोड़ रुपए के अपने सारे शेयर बांटने की घोषणा करने वाले राहुल यादव ने इंफोसिस के सीईओ का मजाक उड़ाया है।
राहुल यादव ने फेसबुक पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें इंफोसिस के सीईओ विशाल सिक्का को सोते हुए दिखाया है। राहुल ने इसमें लिखा है कि जब उन्होंने विशाल सिक्का से एक सवाल पूछा तो उन्होंने बिना सवाल सुने ही कहा- अभी मैं सिर्फ सोना चाहता हूं।
(ये भी पढ़ें- EXCLUSIVE: ये है 200 करोड़ बांटने वाले राहुल यादव की हकीकत)
आपको बता दें कि राहुल यादव ने जोमैटो और ओला कैब के सीईओ को चुनौती दी थी कि वे अपने शेयर कर्मचारियों में बांटें। जिसके बाद सभी उन लोगों ने राहुल का काफी मजाक भी उड़ाया था।
(यहां पढ़ें ओला और जोमैटो का कैसे उड़ाया था मजाक- 200 करोड़ बांटने वाले राहुल का ऐसे उड़ा मजाक)
4 जून को डाले गए इस पोस्ट पर शनिवार शाम 3 बजे तक 1850 लाइक मिल चुके हैं, जबकि 120 लोगों ने इसे शेयर किया है। वहीं कमेंट की संख्या भी 50 से अधिक हो चुकी है।