फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की फोटो का विज्ञापन में प्रयोगः Paytm और Jio को सरकार ने भेजा नोटिस

Sat, 04 Feb 2017 09:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
paytm
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने मोबाइल वॉलेट कंपनी पेटीएम और मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली जियो इंफोकॉम को अपने विज्ञापनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के इस्तेमाल को लेकर नोटिस भेजा है। नोटिस में दोनों कंपनियों से पूछा गया है कि किस आधार पर उन्होने पीएम की तस्वीर का इस्तेमाल किया था। 
विज्ञापन


पेटीएम ने 9 नवंबर को दिया था फुल पेज का विज्ञापन

मोबाइल वॉलेट कंपनी पेटीएम ने देश के लगभग सभी अखबारों में 9 नवंबर, 2016 को फुल पेज विज्ञापन देकर के नोटबंदी करने पर शुक्रिया अदा किया था। इस विज्ञापन में पीएम मोदी की तस्वीर का प्रमुखता से इस्तेमाल किया गया था।

ज्ञात हो कि 8 नवंबर को रात 8 बजे प्रधानमंत्री ने 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट को बंद करने की घोषणा की थी और इसे डिजिटल व कैशलेस इकनॉमी की तरफ बढ़ता हुआ एक कदम बताया था। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जियो ने 3 सितंबर को दिया था विज्ञापन

रिलायंस जियो
इसकी शुरूआत सबसे पहले रिलायंस जियो ने अपनी लांचिंग के अगले दिन की थी। रिलायंस जियो को मुकेश अंबानी ने रिलायंस की सालाना आम सभा में लांच किया था। 3 सितंबर को रिलायंस की तरफ से पूरे देश के सभी अखबारों में फुल पेज का विज्ञापन दिया गया था। 

दोनों कंपनियों की हुई थी आलोचना 

पीएम की तस्वीर का अपने विज्ञापन में इस्तेमाल करने पर दोनों कंपनियों की खूब आलोचना हुई थी। यह पहली बार था, जब किसी भी प्राइवेट कंपनी ने अपने विज्ञापन में पीएम की तस्वीर का इस्तेमाल किया हो। कानून के अनुसार ऐसा करना गलत है।

कंपनियां तभी ऐसा कर सकती हैं जब सरकार ने इसके लिए उन्हें मंजूरी दी हो। नोटबंदी के बाद पेटीएम के विज्ञापन के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आलोचना करते हुए कंपनी के नाम को पे टू मोदी संबोधित किया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें