फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया वसूली के लिए मार्च में होगी माल्या के विमान की नीलामी

Tue, 31 Jan 2017 06:17 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब कारोबारी विजय माल्या की ठप पड़ी किंगफिशर एयरलाइंस से करीब 535 करोड़ रुपये का बकाया वसूलने के लिए सेवाकर विभाग ने माल्या के कार्पोरेट जेट विमान की नीलामी के लिए एक बार फिर से तारीख निर्धारित कर दी है।
विज्ञापन


इस बार नीलामी की तारीख 15-16 मार्च 2017 रखी गई है। इससे पहले विभाग ने बीते 28-29 नवंबर को इस विमान की नीलामी के लिए बोलियां भी मंगा ली थीं लेकिन विमान बेचने की आरक्षित कीमत महज 29 करोड़ रुपये होने की वजह से इसे मूर्त रूप नहीं दिया जा सका था। सेवाकर विभाग से मिली जानकारी के अनुसार किंगफिशर के ए 319 श्रेणी के विमान को पहले ही अटैच कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि विभाग को एयरलाइन से 535 करोड़ रुपये के बकाये की वसूली करनी है।

विभाग ने कार्पोरेट जेट एयरबस की नीलामी के लिए मेसर्स एमएसटीसी लिमिटेड को वैश्विक निविदा के लिए अधिकृत किया है और इसने नीलामी की सूचना जारी कर दी है। किंगफिशर का यह विमान मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खड़ा है। नीलामी के नोटिस में कहा गया है कि बोली प्रक्रिया सेवाकर विभाग के बिक्री एजेंट एमएसटीसी द्वारा 15-16  मार्च को संपादित होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन होगी नीलामी

विजय माल्या - फोटो : Getty
बोली की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और इसमें दुनिया भर की कंपनियां हिस्सा ले सकती हैं। पूर्व सत्यापन के अनुसार बोली लगाने वाली कंपनियां विभाग से विमान के बारे में स्पष्टीकरण ले सकती हैं। संभावित बोली लगाने वाली कंपनियों को 14 मार्च तक एमएसटीसी के पास बोली पूर्व अग्रिम राशि जमा करानी होगी।

उल्लेखनीय है कि इस विमान की नीलामी के लिए एमएसटीसी ने बीते नवंबर में भी बोली मंगवाई थी।

सूत्रों का कहना है कि उस समय विमान की आरक्षित कीमत महज 29 करोड़ रुपये होने की वजह से प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी। यह मामला बाद में मंत्रालय तक पहुंच गया और इसका फिर से वैल्यूएशन करवाया गया। अब नए मूल्य के हिसाब से इसकी नीलामी हो रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें