फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुचि सोया में 3,438 करोड़ रुपये की पूंजी डालेगी पतंजलि

Mon, 09 Sep 2019 11:06 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पतंजलि आयुर्वेद कर्ज तले दबी रुचि सोया के कर्जदाताओं के बकाया का निपटान करने के लिए 3,438 करोड़ रुपये की पूंजी डालेगी। यह पूंजी इक्विटी और ऋणपत्र के रूप में डाली जाएगी। इस संदर्भ में रुचि सोया ने शेयर बाजारों को बताया कि राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की मुंबई पीठ ने छह सितंबर के आदेश में पतंजलि की 4,350 करोड़ रुपये की समाधान योजना को कुछ संशोधनों के साथ मंजूरी दे दी है। 

विज्ञापन


कंपनी ने बताया कि समाधान आवेदनकर्ता पतंजलि समूह इक्विटी के रूप में 204.75 करोड़ रुपये और ऋणपत्र के रूप में 3,233.36 करोड़ रुपये की पूंजी डालेगा। यह राशि विशेष उद्देश्य इकाई 'पतंजलि कंसोर्टियम अधिग्रहण प्राइवेट लिमिटेड' में डाली जाएगी। जिसका बाद में रुचि सोया के साथ विलय हो जाएगा। 

30 अप्रैल को दी थी अधिग्रहण के लिए मंजूरी 

पतंजलि समूह गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर और तरजीही शेयरों के माध्यम से विशेष इकाई में अतिरिक्त 900 करोड़ रुपये की पूंजी डालेगा। वह करीब 12 करोड़ रुपये की ऋण गारंटी भी देगा। कर्जदाताओं की समिति ने 30 अप्रैल 2019 को रुचि सोया के अधिग्रहण के लिए पतंजलि की 4,350 करोड़ रुपये की समाधान योजना को मंजूरी दी थी। 

इस काम के लिए होगा राशि का उपयोग

कर्जदाताओं को 60 फीसदी से ज्यादा का नुकसान हुआ है। रुचि सोया ने शेयर बाजार को बताया कि पतंजलि समूह की ओर से पेशकश की गई 4,350 करोड़ रुपये की राशि में से 4,235 करोड़ रुपये का उपयोग कर्जदाताओं के बकाये के भुगतान में किया जाएगा जबकि 115 करोड़ रुपये का इस्तेमाल रुचि सोया के पूंजीगत खर्च और कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने में होगा। 

सुरक्षित वित्तीय ऋणदाताओं को 4,053.19 करोड़ रुपये, असुरक्षित वित्तीय ऋणदाताओं को 40 करोड़ रुपये, परिचालन कर्जदाताओं को 90 करोड़ रुपये, सांविधिक बकाया राशि का भुगतान करने के लिए 25 करोड़, कर्मचारियों के लिए 14.92 करोड़ रुपये और बैंक गारंटी के लिए 11.89 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। 

निगरानी समिति का होगा गठन

इस पूरी प्रक्रिया पर निगरानी के लिए एक निगरानी समिति गठित की जाएगी। इसमें वित्तीय कर्जदाताओं और पतंजलि समूह के तीन-तीन सदस्य होंगे। समाधान पेशेवर शैलेंद्र अजमेरा निगरानी एजेंट की भूमि में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें