फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PNB महाघोटाले के बाद नीरव मोदी को लगा एक और बड़ा झटका, अब हुआ फोर्ब्स की लिस्ट से बाहर

Wed, 07 Mar 2018 05:25 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नीरव मोदी
विज्ञापन

126 अरब रुपये का पंजाब नेशनल बैंक में महाघोटाला करने के आरोपी नीरव मोदी को एक और बड़ा झटका लगा है। फोर्ब्स ने अब उसे अपनी अरबपतियों की लिस्ट से भी बाहर कर दिया है। 

विज्ञापन


2017 में था लिस्ट में शामिल
2017 में फोर्ब्स ने नीरव मोदी को भारत के अरबपतियों की लिस्ट में शामिल किया था। तब नीरव की संपत्ति 1.8 बिलियन डॉलर आंकी गई थी। फोर्ब्स ने नीरव मोदी के अलावा पापा जॉन्स पिज्जा के फाउंडर जॉन शेकनॉट्टर, सउदी अरब के प्रिंस अल्वालीद बिन तलाल अल सउद और दक्षिण अफ्रीका के एक शख्स को लिस्ट से बाहर किया है। 

भारत में अब हैं 119 अरबपति
फोर्ब्स के अनुसार भारत में इस साल 119 अरबपति हैं, जो कि पिछले साल के मुकाबले 18 लोग और जु़ड़ गए हैं। भारत में इस क्लब में शामिल लोगों की नेटवर्थ 440.1 बिलियन डॉलर है और इसमें 114.6 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। इस बार की लिस्ट में पूरे विश्व के 2043 अरबपति शामिल हैं जिनकी कुल नेटवर्थ 9.1 ट्रिलियन डॉलर है। यह पिछले वर्ष के मुकाबले 18 फीसदी ज्यादा है। 
विज्ञापन


महाघोटाले का फोर्ब्स की लिस्ट में जिक्र
पीएनबी महाघोटाले का फोर्ब्स की लिस्ट में भी जिक्र है। फोर्ब्स ने नीरव मोदी को लेकर के लिखा है कि फायरस्टार डायमंड के मालिक नीरव मोदी ने 2 बिलियन डॉलर से अधिक की सेल्स की है। पूरे विश्व में नीरव के 14 स्टोर हैं, लेकिन फरवरी में पीएनबी द्वारा महाघोटाले में आरोप तय होने और उसके द्वारा देश छोड़ने के कारण उसे लिस्ट से बाहर कर दिया है। सीबीआई ने भी इंटरपोल से उसका पता लगाने के लिए मदद मांगी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें