भारत में ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनी नेटफ्लिक्स 3000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। दुनिया भर में भारतीय वीडियो सीरीज को देखने वाले लोगों की संख्या बड़ी संख्या में देखा जा रहा है। इस वीडियो कंटेंट को अन्य देशों में पहुंचाने के लिए यह निवेश किया जाएगा। कंपनी के सीईओ रीड हेस्टिंग ने शुक्रवार को एक समिट में इसकी घोषणा करते हुए कहा कंपनी यहां पर कंटेंट को डेवलप करेगी।
रीड ने कहा कि लैला, सेक्रेड गेम्स और माइटी लिटिल भीम जैसी वेब सीरिज ने दुनिया भर में धूम मचाई है। लिटिल भीम को पूरे विश्व में करीब 2.7 करोड़ लोगों ने देखा है। यूके की तरह भारत में भी अच्छा मौका है। यूके से बहुत ज्यादा कंटेंट एक्सपोर्ट होता है।
इस संदर्भ में नेटफ्लिक्स ने कहा है कि जिन क्षेत्रों में कीमतें बढ़ाईं हैं, वहां सब्सक्राइबर की संख्या ज्यादा प्रभावित हुई हैं। बता दें नेटफ्लिक्स ने जून तिमाही के दौरान ब्रिटेन, स्विटजरलैंड, ग्रीस और पश्चिमी यूरोप में सब्सक्रिप्शन के दाम बढ़ाए थे। कंपनी के सीईओ रीड हेस्टिंग्स को उम्मीद है कि कंपनी पिछले साल के मुकाबले इस साल ज्यादा सब्सक्राइबर जोड़ेगी।
वहीं दूसरी ओर विश्लेषकों ने 3.52 लाख सब्सक्राइबर बढ़ने का अनुमान जताया था। अमेरिका के बाहर की बात करें तो कंपनी ने 28 लाख सब्सक्राइबर जोड़े हैं। हालांकि यह भी कंपनी की उम्मीद से काफी कम है। विश्लेषकों को 48 लाख सब्सक्राइबर बढ़ने की उम्मीद थी।
नतीजों का असर कंपनी के शेयर पर देखने को मिला। बुधवार को आफ्टर आवर ट्रेडिंग में कंपनी का शेयर 12 फीसदी लुढ़क गया था। वहीं बुधवार को कंपनी का बाजार पूंजीकरण 21.5 अरब डॉलर यानी करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये घटकर 138.5 अरब डॉलर रह गया था। कंपनी की आय की बात करें, तो जून तिमाही में नेटफ्लिक्स की आय 27.07 करोड़ डॉलर यानी 1,868 करोड़ रुपये रही।