फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

251 में फोन बेचने वाले मोहित गोयल का रिंगिंग बेल्स से इस्तीफा

Thu, 29 Dec 2016 01:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फ्रीडम 251 - फोटो : ANI
विज्ञापन
दुनिया का सबसे सस्‍ता स्मार्टफोन फ्रीडम 251 बेचने का दावा करने वाले मोहित गोयल ने कंपनी को अलविदा कह दिया है। साथ ही उनकी पत्नी ने भी कंपनी को छोड़ दिया है। वह भी डायरेक्टर के पद पर आसीन थीं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार रिंग‌िंग बेल्स को छोड़ने के बाद मोहित ने नई कंपनी शुरू की है। गौरतलब है कि गोयल की कंपनी रिंगिंग बेल्स हालांकि 251 रुपये में फोन देने का वादा निभाने में नाकाम रही थी।

मोहित ने अब एमडीएम इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से नई कंपनी की शुरुआत की है। फिलहाल मोहित के भाई अनमोल रिंगिंग बेल्स के इंचार्ज की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी के डीलर्स हुए परेशान

Freedom 251
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि मोहित के स्थान पर कंपनी में उनकी सभी जिम्मेदारियां अब अनमोल अदा करेंगे।

मोहित और धारणा ने कंपनी छोड़ने का कोई बड़ा कारण नहीं बताया है। मोहित के कंपनी छोड़ने से डीलर्स पर बन आयी है क्योंकि उन्होंने लोगों से फोन की कीमत एडवांस में ले रखी है। उल्‍लेखनीय है कि फ्रीडम 251 की घोषणा के बाद देशभर में करीब 7 करोड़ लोगों ने उसकी बुकिंग कराई थी और 30,000 लोगों ने इसके लिए एडवांस पेमेंट भी कर दी थी।

साथ ही बिना बिना किसी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के इस तरह का ऐलान करने को लेकर कंपनी की तीखी आलोचना हुई थी। हालांकि कंपनी ने दावा किया था कि वह अब तक ताइवान से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए 70,000 फोन मंगाकर बेच चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें