फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति के पूर्व बॉस ने किया पीएनबी के साथ 110 करोड़ का फ्रॉड, सीबीआई ने दर्ज किया मुकदमा

Tue, 24 Dec 2019 03:39 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
jagdish khattar - फोटो : PTI
विज्ञापन

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी के पूर्व एमडी जगदीश खट्टर पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। खट्टर और उनकी कंपनी कारनेशन ने पंजाब नेशनल बैंक से 110 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था, जिसे चुकाया नहीं गया। अब बैंक की शिकायत पर सीबीआई ने खट्टर और उनकी कंपनी पर केस किया है। 

विज्ञापन


2007 में छोड़ी थी मारुति
जगदीश खट्टर ने 2007 में मारुति के प्रबंध निदेशक पद से इस्तीफा दिया था। उसके एक साल बाद उन्होंने कारनेशन की स्थापना की थी, जो कि गाड़ियों की सर्विस और पुरानी गाड़ियों के खरीदने-बेचने के कारोबार में है।
 

सीबीआई ने जो मामला दर्ज किया है उसमें पीएनबी ने कहा है कि खट्टर और उनकी सहयोगी कंपनियों--खट्टर ऑटो इंडिया, कारनेशन रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड और कारनेशन इंश्योरेंस ब्रोकिंग ने 170 करोड़ रुपये के लोन का आवेदन किया था, जिसको बैंक ने अपनी मंजूरी दी थी। इसके बाद बैंक ने इन तीनों कंपनियों को 10 करोड़ रुपये का एक और लोन दिया था। हालांकि इसका भुगतान खट्टर और उनकी कंपनियों ने बैंक को नहीं किया। 
विज्ञापन

इसके अलावा बैंक द्वारा खरीदे गए सामान को भी खट्टर ने बैंक की मंजूरी के बिना बेच दिया, जो एक तरह से धोखाधड़ी है। इससे बैंक को काफी नुकसान हुआ है। बैंक की तरफ से किए गए फॉरेंसिक ऑडिट में पता चला है कि इन लोगों ने 6692.48 लाख की फिक्सड संपत्तिको मात्र 455.89 लाख रुपये में बेच दिया था। यह संपत्ति को बैंक के पास कंपनी ने गिरवी रखा था। 

बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत

इस धोखाधड़ी में बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत भी सामने आई है। ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ भी बैंक कार्रवाई करने जा रहा है। पीएनबी ने 17 अक्तूबर को सीबीआई के पास मामला दर्ज किया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें