चीन की गेम बनाने वाली एक कंपनी के चेयरमैन ने अरबपति वारेन बफे के साथ खाना खाने के लिए 23 लाख डॉलर (23,45,678 डॉलर) चुकाने का फैसला किया है। अगर भारतीय रुपयों के हिसाब से इसकी कीमत निकाली जाए तो यह राशि करीब 15 करोड़ रुपए बनती है।
हर साल वारेन बफे के साथ खाना खाने के लिए ये बोली लगाई जाती है और जिसकी बोली सबसे अधिक होती है उसे वारेन बफे के साथ खाना खाने का मौका मिलता है। बोली का ये तीसरा साल था।
बोली से मिलने वाले पैसों का इस्तेमाल सैन फ्रैंसिस्को में स्थित ग्लिड फाउंडेशन नाम के एक एनजीओ के लिए होता है। इन पैसों से एनजीओ के गरीब और बेघर लोगों को मदद मुहैया कराई जाती है।