फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप पर 'बिजनेस' कर रही थी ये कंपनी, मांगनी पड़ी माफी

Sun, 26 Apr 2015 12:18 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को जिस वक्त नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप से कई लोग अपनी जिंदगी गवां चुके थे और कई लोगों का घर समेत सब कुछ उजड़ चुका था, उस वक्त ई-रिटेल कंपनी लेंसकार्ट इस विनाशकारी भूकंप से अपना कारोबार बढ़ा रही थी।
विज्ञापन


कपंनी ने लोगों से एक मैसेज भेजने की पेशकश की और इसके जरिए लोगों को चश्मे पर छूट देने की बात कही थी। कपंनी की इस हरकत से जब सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना हुई तो उसे अपना यह प्रचार अभियान बंद करना पड़ा और इसे भूल बताकर कपंनी को माफी मांगनी पड़ी।
विज्ञापन

‘शेक इट आफ लाइक द अर्थक्वेक’

दरअसल ई-रिटेल कंपनी लेंसकार्ट ने 3000 हजार के चश्मे पर 500 रूपये की छूट देने के लिए लोगों से एक मैसेज 50 लोगों को भेजने की पेशकश की। इस मैसेज के लिए कपंनी ने अंग्रेजी के एक जुमले ‘शेक इट आफ लाइक द अर्थक्वेक’ (भूकंप मचा दो) का इस्तेमाल किया था।

कपंनी के इस प्रचार अभियान के विरोध में लोगों ने कड़ीआपत्ति जताई और सोशल मीडिया पर कपंनी के इस प्रचार अभियान की कड़ी ओलाचना हुई। इस सब के बावजूद बाद में कंपनी ने एक और भेजकर अपनी गलती के लिए माफी मांगी। माफी मांगते हुए अपने नए संदेश में कहा गया, 'हम गलती से किए गए एसएमएस के शब्दों के चयन पर माफी मांगते हैं। हमारा इरादा किसी की भावना को आहत करना नहीं था।'

"We are sorry!" Peyush Bansal & Amit Chaudhary, co-founders, Lenskart - Note: http://t.co/2PFCS6eGn3 pic.twitter.com/6JlSrI3yEo— Lenskart (@Lenskart_com) April 25, 2015


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें