रिलायंस समूह के अध्यक्ष अनिल अंबानी जैसे अरबपति भी अभी तक गैस सब्सिडी लिया करते थे। अनिल अंबानी ने अब गैस सब्सिडी लेना छोड़ा दिया है और अपनी कंपनी के सभी वरिष्ठ कर्मचारियों से सब्सिडी छोड़ने को कहा है।
अनिल अंबानी को अपनी कंपनी के कर्मचारियों को भेजे एक पत्र में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आम आदमी के जीवन स्तर को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिनमें से एक है गैस सब्सिडी छोड़ो अभियान।
अनिल ने सभी से आग्रह किया है कि वे गैस बाजार मूल्य पर खरीदें और सब्सिडी छोड़ दें। हालांकि, रिलायंस के कई वरिष्ठ अधिकारी पहले ही गैस सब्सिडी छोड़ चुके हैं।