फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में घटा कॉर्पोरेट कर, जानिए दुनिया के प्रमुख देशों में कितनी है इस कर की दर

Fri, 20 Sep 2019 06:56 PM IST
Gaurav Pandey बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सुस्त अर्थव्यवस्था के दौर के बीच भारत सरकार ने आर्थिक वृद्धि दर को गति देने के लिए बड़ी घोषणा करते हुए शुक्रवार को कॉर्पोरेट कर की प्रभावी दर घटा दी है। अब घरेलू कंपनियों के लिए सभी अधिशेषों और उपकर समेत कॉरपोरेट कर की प्रभावी दर 25.17 फीसदी होगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कार्पोरेट कर क्या है और किस देश में इसकी क्या दर है? 

क्या है कॉर्पोरेट कर

कॉर्पोरेट कर या कॉर्पोरेट टैक्स कंपनियों पर लगाया जाता है। प्राइवेट, लिमिटेड, सूचीबद्ध और असूचीबद्ध सभी कंपनियां इस कर के दायरे में आती हैं। कॉर्पोरेट कर सरकार के सालाना राजस्व का प्रमुख जरिया होता है। कॉर्पोरेट कर घटाने का फैसला सभी घरेली कंपनियों और नई मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों पर लागू होगा। इसे निगम कर या कंपनी कर भी कहा जाता है।

किस देश में कितनी है दर?

देश दर (फीसद में)
अमेरिका 27
इंग्लैंड 19
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) 55
फ्रांस 31
रूस 20
जापान 30.62
सऊदी अरब 20
 

आयरलैंड में 12.50 फीसदी है कॉर्पोरेट कर

देश दर (फीसद में)
आयरलैंड 12.50
कनाडा 26.50
डेनमार्क 22 22
ऑस्ट्रिया 25
अर्जेंटीना 30
जर्मनी 30
मिस्र 22.50

इराक में कर की दर है 15 फीसदी

देश दर (फीसद में)
ब्राजील 25
इटली 24
इराक 15
इस्राइल 23
कजाकिस्तान 20
मलयेशिया 24
मेक्सिको 30

सिंगापुर में कर की दर है 17 फीसदी

देश दर (फीसद में)
न्यूजीलैंड 28
नाइजीरिया 30
सिंगापुर 17
दक्षिण अफ्रीका 28
स्पेन 25
स्विट्जरलैंड 18
सीरिया 28

पड़ोसी देशों में कॉर्पोरेट कर की दर

देश दर (फीसद में)
पाकिस्तान  30
अफगानिस्तान  20
बांग्लादेश  25
श्रीलंका  28
म्यांमार  25

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें