फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय मूल के करनदीप बने फेसबुक वर्कप्लेस के प्रमुख, वॉलमार्ट-स्टारबक्स जैसे बड़े ग्राहक

Wed, 19 Dec 2018 08:27 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया क्षेत्र की दिग्गज कंपनी फेसबुक ने कहा कि उसके कारोबारी संवाद टूल वर्कप्लेस की कमान भारतीय मूल के करनदीप आनंद संभालेंगे। फेसबुक से चार साल पहले जुड़ने के पूर्व आनंद माइक्रोसॉफ्ट को 15 वर्षों तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

विज्ञापन


वह फेसबुक में कार्यकारी पद पर कार्यरत थे। आनंद अब कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट जूलियन कोडोरनियो के साथ काम करेंगे। वर्कप्लेस कंपनियों व कारोबारों के लिए संवाद टूल वाली फेसबुक की एक इकाई है।

फेसबुक के प्रवक्ता ने कहा कि आनंद वर्कप्लेस की प्रोडक्ट टीम की कमान संभालेंगे, जिसमें डेवलपर्स, इंजीनियर, शोधकर्ता व डाटा वैज्ञानिक शामिल होंगे। हालांकि, कोडोरनियो सेल्स व पार्टनरशिप के प्रमुख बने रहेंगे। 
विज्ञापन


फेसबुक में आनंद मार्केटप्लेस, ऑडीयंस नेटवर्क व एड सॉल्यूशन समेत कई विभागों के प्रमुख रह चुके हैं। आनंद ने अपने लिंकडिन प्रोफाइल पर लिखा कि मैं अब दुनियाभर की कंपनियों तक वर्कप्लेस को ले जाने के सफर का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं और उनको उनकी सबसे प्रमुख संपत्ति से अवगत कराऊंगा। 

कंपनी के पास वॉलमार्ट, स्टारबक्स जैसे बड़े ग्राहक

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि हम करनदीप के तत्काल प्रभाव से वर्कप्लेस के प्रमुख के रूप में जुड़ने से काफी उत्साहित हैं। आनंद मार्केटप्लेस से वर्कप्लेस पर आए हैं, और वह अपने साथ कंज्यूमर व इंटरप्राइज दोनों क्षेत्रों का अनुभव लाए हैं।

हम उनके बोर्ड में शामिल होने से परेशान हैं। फेसबुक की इकाई वर्कप्लेस ने पिछले दो सालों में वॉलमार्ट, स्टारबक्स व शेवरॉन जैसे बड़े ग्राहक बना लिए हैं। हालांकि कि कंपनी अपने प्रतिद्वंद्वी माइक्रोसॉफ्ट व स्लैक से इंटरप्राइज कम्यूनिकेशन सॉफ्टवेयर बाजार में पीछे है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें