फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिमाही नतीजे: सनटेक रियल्टी-JSW एनर्जी सहित दिग्गज कंपनियों ने जारी किए परिणाम, जानिए इनको फायदा हुआ या नुकसान

Sat, 31 Jul 2021 02:43 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

दिग्गज कंपनियों ने 30 जून को समाप्त तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। आइए जानते हैं इस दौरान किन कंपनियों को नुकसान हुआ और कौन सी कंपनियां फायदे में रही। 
विज्ञापन
कारोबार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनटेक रियल्टी लिमिटेड, जेके पेपर लिमिटेड, डायग्नोस्टिक सेवा प्रदाता, डॉ लाल पैथ लैब्स और जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने 30 जून को समाप्त तिमाही के आंकड़े जारी कर दिए हैं। आइए जानते हैं इस दौरान इन कंपनियों को फायदा हुआ है या नुकसान।

विज्ञापन


सनटेक रियल्टी लिमिटेड
चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही में सनटेक रियल्टी लिमिटेड को 3.02 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ है। जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 3.08 करोड़ रुपये का शद्ध घाटा हुआ था। तिमाही के दौरान मुंबई की रियल्टी कंपनी की कुल आय में इजाफा हुआ और यह 96.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी की आय 63.20 करोड़ थी। आलोच्य तिमाही के दौरान कंपनी की बिक्री बुकिंग 74 फीसदी बढ़कर 176 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

जेके पेपर 
30 जून 2021 को समाप्त तिमाही में जेके पेपर लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ करीब 40 गुना बढ़ा और 104.22 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 2.66 करोड़ रुपये था। कंपनी की बिक्री में इजाफा हुआ। साथ ही अच्छा मूल्य मिलने से कंपनी के वित्तीय नतीजे बेहतर रहे। परिचालन आय की बात करें, तो यह 660.75 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष के दौरान 469.24 करोड़ रुपये थी। कंपनी के निदेशक मंडल ने नालीदार पैकेजिंग संयंत्र की स्थापना के लिए 150 करोड़ रुपये के निवेश को भी मंजूरी दी है।
विज्ञापन


डॉ. लाल पैथ लैब
डॉ लाल पैथ लैब्स ने भी 30 जून को समाप्त तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस दौरान कंपनी का एकीकृत शुद्ध मुनाफा करीब पांच गुना बढ़ा और 133.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तेमाही में कंपनी को 28.4 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी को परिचालन से होने वाली एकीकृत आय 606.6 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले यह 266 करोड़ रुपये रही थी। वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही में गैर-कोविड व्यापार की आय 386 करोड़ रुपये थी। मालूम हो कि कंपनी के निदेशक मंडल ने 10 रुपये प्रति इक्विटी शेयर पर छह रुपये के अंतरिम लाभांश को भी मंजूरी दी है।

जेएसडब्ल्यू एनर्जी
डॉ. लाल पैथ लैब, जेके पेपर और सनटेक रियल्टी लिमिटेड के अतिरिक्त जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने भी वित्त वर्ष 2021-22 की अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस दौरान कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 5.6 फीसदी कम होकर 201 करोड़ रुपये रहा। जून 2021 में कंपनी का शुद्ध लाभ 261 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में यह आंकड़ा 213 करोड़ रुपये था। कंपनी की कुल आय 1,860 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2020-21 की इसी तिमाही में 1,887 करोड़ रुपये थी। वहीं कंपनी की वित्तीय लागत 21 फीसदी बढ़ी और 290 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें