फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीकी रह सकती है जेट एयरवेज के कर्मियों की दिवाली, नहीं मिली सितंबर की सैलरी

Mon, 15 Oct 2018 02:01 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
jet airways
विज्ञापन

जेट एयरवेज के कर्मचारियों की इस बार की दिवाली फीकी रह सकती है। इसका बड़ा कारण यह है कि कई कर्मचारियों को सितंबर महीने की सैलरी भी अभी तक नहीं मिली है। इन कर्मचारियों में पायलट, वरिष्ठ प्रंबधन और इंजीनियर शामिल हैं। 

विज्ञापन


नवंबर तक दो तारीखों में मिलेगी सैलरी

इससे पहले जेट एयरवेज ने 6 सितबंर को घोषणा की थी कि वो इन तीन श्रेणियों के कर्मचारियों को नवंबर तक 11 और 26 तारीख को सैलरी खाते में क्रेडिट करेंगे। इस हिसाब से अगस्त की सैलरी लोगों को 11, 26 और 9 अक्तूबर को दी गई। लेकिन सितंबर महीने की सैलरी इन कर्मचारियों के खाते में अभी तक क्रेडिट नहीं की गई है। 

एक हफ्ते में दूर होगी परेशानी

कंपनी के मानव संसाधन अधिकारी राहुल तनेजा ने कर्मचारियों को भेजे गए एक संदेश में कहा कि हम इस समस्या का समाधान निकाल रहे हैं और एक हफ्ते के अंदर इस परेशानी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। हमने पायलट संगठन के पदाधिकारियों से बात की है और वो इसके लिए राजी हो गए हैं। 
विज्ञापन


कर्मचारियों ने जताई नाराजगी

हालांकि पायलट कर्मचारियों का एक धड़ा पदाधिकारियों से नाराज हो गया है। इनका कहना है कि पदाधिकारी प्रबंधन पर उतना दबाव नहीं बना रहे हैं, जितना उनको बनाना चाहिए। उन्हें सैलरी समय से देने के लिए ऐसा करना चाहिए क्योंकि हम अपने काम में किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें