फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंफोसिस विवाद: COO प्रवीण राव की सैलरी वृद्धि के बचाव में आए CEO सिक्का

Tue, 04 Apr 2017 10:28 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
विशाल सिक्का
विज्ञापन
इंफोसिस में संस्थापकों और बोर्ड के बीच के विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहे। एक तरफ जहां इंफोसिस के संस्थापक एन आर नारायण मूर्ति चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर प्रवीण राव की वेतन वृद्धि का विरोध कर रहे हैं तो दूसरी तरफ अब प्रवीण के बचाव में कंपनी के सीईओ सामने आए हैं।
विज्ञापन


कंपनी के सीईओ विशाल सिक्का ने प्रवीण की वेतन वृद्धि को जायज ठहराया है। उन्होंने कहा कि कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों की वेतनवृद्धि से कंपनी के अंदर प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलेगा। प्रतिभाओं को कंपनी से जोड़े रखने के लिए ये बहुत जरूरी है। 

इस विवाद में कंपनी के कई को-फाउंडर्स नारायण मूर्ति के साथ खड़े हैं। कंपनी के पूर्व निदेशक टीवी मोहनदास पई और पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी वी बालाकृष्णन ने नारायण मूर्ति की बात का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि राव को वेतन तो शानदार मिल रहा है लेकिन उनका काम  वेतन के अनुरूप नहीं है। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि सीओओ प्रवीण राव के वेतन बढ़ोत्तरी पर नारायण मूर्ति ने कहा था कि जहां सामान्य कर्मचारियों को 6-7 फीसदी ही वृद्धि मिली ऐसे में कंपनी के शीर्ष पर बैठे व्यक्ति को 60-70 प्रतिशत की वृद्धि देना मेरे विचार से सही नहीं है। उन्होंने कहा था कि बोर्ड के इस फैसले से कर्मचारियों का बोर्ड और मैनेजमेंट पर से विश्वास उठ जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें