इसके अलावा, कुछ ऐसी भी नौकरियां हैं, जिनमें 6-10 साल के अनुभव वाले पेशेवरों को अपेक्षाकृत अधिक वेतन मिलता है। विशेषज्ञ चिकित्सक इस सूची में सबसे ऊपर हैं, जिनका औसत सालाना सीटीसी 18.4 लाख रुपये है, जिसके बाद सॉल्यूशन आर्किटेक्ट का 15.1 लाख रुपये, प्रोडक्ट इंजीनियरिंग विशेषज्ञों को 14.8 लाख रुपये तथा ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों का औसत सालाना सीटीसी 14.6 लाख रुपये है।
रैंडस्टैड इंडिया के प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पॉल ड्यूपिस ने कहा कि आंतरिक व बाह्य वेतन इक्विटी के बीच एक बढ़िया संतुलन वाला एक मजूबत सेलेरी स्ट्रक्चर कंपनियों के लिए जरूरी हो गया है, क्योंकि यह बेहतरीन पेशेवरों को कंपनी में लाने और उन्हें प्रोत्साहित करने में अहम भूमिका निभाता है। रैंडस्टैड इनसाइट्स सेलेरी ट्रेंड्स रिपोर्ट 2018 में 20 उद्योग क्षेत्रों व 15 कार्यों का विश्लेषण किया गया है।
यह है टॉप 7 शहरों की स्थिति
- बंगलूरू 10.8 लाख रुपये
- पुणे 10.3 लाख रुपये
- एनसीआर 9.9 लाख रुपये
- मुंबई 9.2 लाख रुपये
- चेन्नई 8.0 लाख रुपये
- हैदराबाद 7.9 लाख रुपये
- कोलकाता 7.2 लाख रुपये
(सभी आंकड़े औसत सालाना सीटीसी में)