फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HUL को मिली हॉर्लिक्स की ताकत, 3,045 करोड़ रुपये में हुई डील

Wed, 01 Apr 2020 05:32 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : twitter
विज्ञापन

हिंदुस्तान यूनिलीवर का ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन हेल्थकेयर लिमिटेड (GlaxoSmithKline -GSKCH) में विलय हो गया है। बुधवार को कंपनी द्वारा इसकी घोषणा की गई। इसके अतिरिक्त एचयूएल के बोर्ड ने अपनी मूल फर्म यूनिलीवर और जीएसके के बीच मूल समझौते में उपलब्ध विकल्प का उपयोग करते हुए, 3,045 करोड़ रुपये के लिए पेय ब्रांड हॉर्लिक्स के अधिग्रहण को भी मंजूरी दे दी। हिंदुस्तान यूनिलीवर ने करीब 15 माह पहले एलान किया था कि वह हॉर्लिक्स खरीदने वाली है। अब कंपनी ने यह डील पूरी कर ली है। 

विज्ञापन

 

इस संदर्भ में एचयूएल ने एक बयान में कहा कि कंपनी को जीएसकेसीएच के विलय के लिए नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल के साथ सभी आवश्यक नियामक अप्रूवल मिल गए हैं।

यह समझौता एचयूएल को अपनी बैलेंस शीट पर नकदी का उपयोग करने और शेयरधारकों के लिए मूल्य बनाने में सक्षम करेगा। अन्य ब्रांड जैसे बूस्ट, माल्टोवा और वीवा जेएसकेसीएच के स्वामित्व में थे। विलय के आधार पर एचयूएल के ब्रांड पोर्टफोलियो में बदलाव आया है।

सबसे बड़े सौदों में से एक
दिसंबर 2018 में एचयीएल ने जीएसकेसीएच के विलय की घोषणा की थी। यह एफएमसीजी क्षेत्र में हाल के समय में सबसे बड़े सौदों में से एक है।

तब कंपनी ने एक बयान में कहा था कि जीएसकेसीएच के साथ एचयूएल इस मुद्दे पर एक निर्धारित समझौते पर पहुंच गई है। मामले की जानकारी देते हुए एचयूएल के सीएमडी संजीव मेहता ने बताया था कि जीएसकेसीएच इंडिया के साथ प्रस्तावित रणनीतिक विलय के साथ ही हम अपना पोर्टफोलियो नई वर्ग के बड़े ब्रांड में बढ़ाएंगे, जिससे हम अपने ग्राहकों की पोषण से संबंधी मांगों को पूरा कर सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें