फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: Spicejet के कर्मचारियों की 30 % तक कटेगी मार्च महीने की सैलरी, चेयरमैन ने पेश की मिसाल

Tue, 31 Mar 2020 06:41 PM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्पाइस जेट - फोटो : social media
विज्ञापन
कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए देश भर में 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया है। इस दौरान जरूरी सामानों के अलावा सारे कामकाज ठप्प पड़ चुके हैं। वहीं, हवाई से लेकर रेल यात्रा तक बंद कर दी गई है। ऐसे में कोरोना वायरस का असर अब विमानन कंपनियों पर भी देखने को मिल रहा है। दरअसल सभी हवाई यात्राओं के रद्द होने से कंपनियों को जबरदस्त नुकसान हो रहा है। इसके चलते कंपनियां अपने कर्मचारियों के वेतन में कटौती कर रही हैं। ऐसा ही मामला अब स्पाइसजेट (Spicejet) के साथ भी देखने को मिल रहा है। बंदी को देखते हुए कंपनी मार्च महीने में अपने सभी कर्मचारियों के वेतन में 10-30 प्रतिशत तक कटौती करेगी।
विज्ञापन


Spicejet के कर्मचारियों के साथ अधिकारियों के वेतन में भी कटौती की जाएगी। कंपनी के चेयरमैन अजय सिंह की सैलरी में सबसे अधिक 30 प्रतिशत की कटौती की जाएगी। एयरलाइन ने मंगलवार को कर्मचारियों को भेजे एक ईमेल में यह बात कही है।

Spicejet की तरफ से भेजे गए इन ईमेल में कहा गया है, ‘‘कंपनी मैनेजमेंट ने मार्च महीने में सभी कर्मचारियों के सैलरी में 10 से 30 प्रतिशत के बीच कटौती करने का फैसला किया है। ऐसे में हमारे अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (अजय सिंह) ने 30 प्रतिशत की सबसे ज्यादा कटौती का विकल्प चुना है।’’
विज्ञापन


यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दूसरी विमानन कंपनियां जैसे कि इंडिगो और गोएयर पहले ही इस तरह के कदम की घोषणा कर चुकी हैं। कर्मचारियों को भेजे गए ईमेल में कहा गया है, ‘‘यह बहुत कठिन समय है। ऐसे में समय की मांग है कि असाधारण चुनौतियों से मुकाबला करने के लिए एकसाथ और असाधारण उपाए किए जाए।’’

Spicejet ने इस दौरान कहा कि ज्यादातर भारतीय विमानन कंपनियां पहले ही अपने कर्मचारियों की सैलरी में कटौती की घोषणा कर चुकी हैं। कंपनी ने ईमेल में आगे कहा है, ‘‘दुर्भाग्य से स्पाइसजेट उस स्थिति से निपटने में बहुत अधिक सक्षम नहीं है, जिसने दुनिया भर में विमानन कंपनियों को गंभीर रूप से प्रभावित किया है।’’

Spicejet की तरफ से कर्मचारियों को भेजे ईमेल में कहा गया है, "इन मुश्किल हालात में कंपनी कुछ कड़े फैसले लेने के लिए मजबूर है। इस फैसले से कठिन समय को पार करने में मदद मिलेगी।"
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें