इन दिनों कंपनियों का बिकना आम हो चुका है। अचानक से खबर आती है कि एक बड़ी कंपनी को किसी ने खरीद लिया।
शिव नादर की अगुवाई वाली एचसीएल कॉरपोरेशन ने कहा है कि उसकी अपनी आईटी सेवाएं देने वाली कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज को बेचने की कोई योजना नहीं है।
कंपनी ने उन रिपोर्टों को भी खारिज किया है, जिसमें कहा गया था कि एचसीएल संस्थापक नादर एचसीएल टेक के लिए संभावित खरीदार तलाश रहे हैं।
एचसीएल टेक्नोलॉजीज देश की चौथी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सर्विस निर्यातक है।