एचएमटी की घड़िया एक बार फिर से टिक-टिक करना शुरू करेंगी। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।
सीसीईए ने एचएमटी लिमिटेड और उसकी सहयोगी इकाई एचएमटी मशीन टूल्स लि. के लिए 77.4 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की है। इस आर्थिक सहायता का इस्तेमाल कंपनी कर्मचारियों के वेतन, भत्ते के अलावा पीएफ व गेच्युटी जैसे सांविधिक बकायों के भुगतान के लिए करेगी।
सीसीईए ने मार्च 2013 से सितंबर 2013 की अवधि तक के लिए एचएमटी लि. के कर्मचारियों को बकाया के भुगतान के लिए 27.06 करोड़ रुपये गैर नियोजित लोन के रूप में उपलब्ध कराने की मंजूरी दे दी।